राजस्थान के किसानों के लिए सरकार द्वारा राजस्थान बकरी पालन योजना संचालित की जा रही है. इस योजना के माध्यम से बकरी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे किसानों को जो अपना स्वयं का व्यवसाय करना चाहते है को 5 से 50 लाख तक के ऋण की सुविधा दी जाती है. वही इस योजना के तहत मिलने वाले ऋण पर 50% से 60% प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है. इस योजना की विस्तृत जानकारी हम इस आर्टिकल में आपको दे रहे है.
राजस्थान बकरी पालन योजना 2026 –
राजस्थान बकरी पालन योजना का मुख्य उद्देश्य बकरी पालन को बढ़ावा देना और किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है. इस योजना से राज्य में बेरोजगारी भी कम होगी और रोजगार के अवसर पैदा होंगे. इस योजना में आवेदकों को 5 से 50 लाख तक के ऋण की सुविधा दी जाती है जिस पर 50 से 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है ताकि किसान बकरी पालन आसानी से कर सके.
| योजना का नाम | राजस्थान बकरी पालन योजना 2024 |
| योजना के लाभार्थी | राज्य के छोटे और सीमांत किसान |
| योजना के तहत मिलने वाला | 5 से 50 लाख तक |
| योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी | 50% से 60% |
| योजना में आवेदन | ऑफलाइन के माध्यम से |
राजस्थान बकरी पालन योजना 2026 में पंजीकरण –
राजस्थान बकरी पालन योजना के तहत ऋण लेने हेतु आप ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते है. इसमें आवेदन आप अपने नजदीकी पशु चिकित्सालाय में कर सकते है. इसके आपको इस योजना से जुड़ा फॉर्म लेना होता है और उसे भर कर उसके साथ जरुरी दस्तावेज लगाकर उसको जमा करवाना होता है. इस फॉर्म आप यहाँ से भी डाउनलोड कर सकते है.
राजस्थान बकरी पालन योजना की मुख्य बातें –
- इस योजना के तहत राज्य के मूल निवासी और किसान आवेदन कर सकते है.
- बकरी पालन करने वाले किसानों को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जायेगी.
- इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय में बढ़ोतरी करना और बकरी पालन को बढ़ावा देना है. इसके साथ ही इस योजना के तहत राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
- इस योजना का लाभ पाने वाले युवा और किसान दूध, छाछ, घी और दही बेचकर काफी अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं
- योजना के तहत मिलने वाला लोन बैंक के माध्यम से दिया जाएगा.
राजस्थान बकरी पालन योजना की पात्रता –
- राजस्थान के मूल निवासी इस योजना में आवेदन कर सकते है.
- इसमें आवेदन करने वाले किसान की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए और उन्हें गाय, बकरी और का भेड़ इत्यादि का अनुभव होना चाहिए.
- इसके अलावा आवेदन करने वाले आवेदक पे पास कम से कम 20 बकरी पर 1 बकरा तथा 40 बकरियों पर 2 बकरा होना आवश्यक है.
राजस्थान बकरी पालन योजना हेतु जरुरी दस्तावेज –
इस योजना में आवेदन पत्र के साथ इन दस्तावेजों की आवश्यकता रहती है.
- लाभार्थी का आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- जमीन से संबंधित कागजात
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड स्लिप मोबाइल नंबर
- व्यवसाय की रिपोर्ट
- पिछले 9 महीने का बैंक स्टेटमेंट