नमस्कार दोस्तों, हमारे देश में कई ऐसे काम है जिन्हें करने के लिए कोई उम्र मायने नहीं रखती है। ऐसे ही लड़कों को काम करने के लिए कई ऐसे आप्शन है जिनमे उम्र का कोई इश्यु नही है। हमारे आसपास और इन्टरनेट की दुनियां में भी कई ऐसे काम है जिन्हें हर कोई कर सकता है भले ही उनकी उम्र 18 साल से कम हो या उससे ज्यादा।
ऐसे ही लड़कों के लिए हमारे इस लेख में बताया गया है। इस लेख में उन सभी कामों के बारे में और उन कामों को करने के तरीकों के बारे में बताया गया है जो हर कोई कर सकता है।
18 साल से कम लड़कों के लिए कार्य
यह वो ऐसे काम है जो करने के लिए आप मेहनत कर सकते है और इससे पैसे कमा सकते है। यह है वो आसान कार्य –
1. Reselling
Reselling एक ऐसा बिज़नस है जिसे करने के लिए कोई उम्र के आंकड़े मायने नहीं रखते है। इसमें बस केवल दूसरी वेबसाइट और दूसरी कंपनी के सामान को अपने कांटेक्ट में बेचना होता है। अगर कोई लड़का इस काम करता है तो वो इससे महीने के काफी अच्छे पैसे कमा सकता है।
Reselling करने के लिए आप कई सारी वेबसाइट और एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते है। इन सभी एप्लीकेशन की सूची में जैसे Meesho, Shop101, GlowRoad इतियादी कई है। इन वेबसाइट के जरिये पैसे कमाने का मौका आपको मिलता है। इस वेबसाइट के जरिये आप काफी आसानी से पैसा कमा सकते है जो की बेहद ही अच्छा है।
Reselling का सामान्य मतलब होता है किसी और के प्रोडक्ट को बेचना और उससे मुनाफा कमाना। इसे अगर हम एक उदाहण से समझे तो मान लीजिये कोई भी एक Reselling Application है और इसमें कुछ सामान है जिन्हें आप बेचते है। एप्लीकेशन पर उसकी दर 20 रूपये है और आप उसे 30 रूपये में बेचते है तो इसमें 10 सीधा आपका फायदा है।
2. Video Marketing
Video Marketing का मतलब एक ऐसे कार्य से है जिसमे आप अपने विडियो बना सकते है। अगर आपको विडियो बनाने और लोगो को हसाने का शौक है तो इसमें आप विडियो बना सकते है और उससे लोगो को हँसा सकते है। इतना ही नही, विडियो बनाने के साथ ही आप इस में पैसे भी कमा सकते है।
अगर आप ऐसे ही विडियो बना के उसे Youtube पर डालते है तो उससे आप काफी अच्छा ख़ासा पैसा बना सकते है। Youtube एक ऐसा प्लेटफार्म है जो आपको आपके विडियो बनाने के पैसे तो देता ही है और इसके साथ ही यह आपको पहचान भी देता है। यह एक काफी अच्छा प्लेटफार्म और कार्य है जिसके करने के लिए कोई उम्र की आवश्यकता नही होती है।
3. Affiliate Marketing
अगर आपके पास काफी ज्यादा मात्रा में या सामान्य मात्रा में Audience है तो इसमें भी आप काफी अच्छा ख़ासा पैसा कमा सकते है। यह Reselling जैसा ही है परन्तु उससे थोडा सा अलग है। Reselling में आपको सामान बेचना होता है वही Affiliate Marketing में उसी प्रोडक्ट का लिंक शेयर करना होता है। अगर कोई व्यक्ति उस लिंक से उस प्रोडक्ट को खरीदता है तो उससे एक निच्छित कमीशन आपको मिलता है।
Affiliate Marketing में जरुरी नही की आप कोई एक निच्छित प्रोडक्ट ही बेच सकते है बल्कि इसमें आप एक से अधिक और कई सारे अलग – अलग तरह के प्रोडक्ट बेच सकते है। और इससे आप काफी अच्छा ख़ासा पैसा बना सकते है।
4. Blogging
ब्लॉग्गिंग के बारे में वैसे कोई ज्यादा बताने की जरूरत नही है। यह ब्लॉग्गिंग एक ऐसी तकनीक है जिसके जरिये आप महीने के हजारों और लाखों कमा सकते है। इससे पैसे कमाने के लिए आपको शुरुआत में कुछ पैसे निवेश करने पड़ सकते है।
Blogging करने के लिए आपको थोड़ी सी लिखने की स्किल आनी चाहिए। इसके बाद अगर आप थोड़े से पैसे कमाने लग जाते है तो आप किसी अन्य को लिखने के लिए hire भी कर सकते है। यह बिज़नस को करके आज कई लोग महीने के लाखों कमा रहे है।
ब्लॉग्गिंग की शुरुआत में अगर आप थोडा यानी कम से कम 3 हजार का निवेश करते है तो उसके बाद इससे आपको काफी ज्यादा पैसा कमा सकते है। ब्लॉग्गिंग करने के लिए कम से कम एक वेबसाइट की जरूरत रहती है। अगर यह आपके पास है और इस पर अच्छी मात्रा में ट्रैफिक है तो इससे आप ज्यादा से ज्यादा पैसा बना सकते है।
5. Freelancing
अगर किसी लड़की और लड़के की उम्र 18 साल से कम है और वो अपने घर पर ही रह कर कुछ काम करना चाहते है तो उसमे वो Freelancing कर सकते है। Freelancing का मतलब किसी ऐसे काम से होता है जिसमे वो दूसरी कंपनी और दुसरे बन्दे के लिए काम करते है और उसके बदले में कुछ निच्छित शुल्क चार्ज करता है।
यह जो निच्छित शुल्क चार्ज करता है यही उसकी कमी होती है। Freelancing करने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है स्किल। यह एक ऐसा काम है जिसे करने के लिए आपको कम से कम उस काम के बारे में जानकारी होनी चाहिए जो काम आप करना चाहते है।
Freelancing करने से आप हर माह 20 से 25 हजार और उससे ज्यादा भी कमा सकते है। इतना ही नही अगर किसी के पाद ज्यादा क्लाइंट हो या विदेशी क्लाइंट हो तो वो इस काम से महीने के लाखों रूपये भी कमा सकते है। यह एक सामान्य और सिंपल काम जिस हर कोई घर पर कर सकता है फिर उसकी उम्र चाहे 18 साल से कम हो या उससे ज्यादा, इससे कोई फर्क नही पड़ता है।
यह है वो काम जिन्हें करने के लिए कोई उम्र नही होती है और इसे 18 साल की उम्र से नीचे वाले लोग भी कर सकते है और इससे काफी अच्छा पैसा कमा सकते है। इतना ही नही इससे वो अपनी खुद की कंपनी खोल सकते है जो की आपके भविष्य के लिए बेहतर बन सकता है।
अंतिम शब्द
इस लेख में आपको 18 साल से कम के लड़कों के लिए पांच बिजनेस आइडिया के बारे में बताया गया है। उम्मीद है आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा और यह जानकारी अच्छी लगी होगी। इस लेख में बताई गई जानकारी से आपको फायदा मिला होगा।